बैठक में मौजूद थाना प्रभारी नुरुल हक ने लोगों से आपसी भाईचारे और सहयोग के साथ बकरीद मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या विधि व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की भी अपील की। कहा कि यदि बारिश की स्थिति बनती है तो लोग मस्जिदों में भी नमाज अदा कर सकते हैं।
बैठक में बीडीओ गोपाल कृष्णन, सीओ किसलय कुमार, थाना प्रभारी नुरुल हक एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार मौजूद रहे। हालांकि बैठक के दौरान बीडीओ और सीओ की ओर से पर्व को लेकर विशेष दिशा-निर्देश नहीं दिए जाने को लेकर लोगों के बीच चर्चा भी होती रही। स्थानीय लोगों का कहना था कि मजिस्ट्रेट होने के नाते प्रशासनिक अधिकारियों को सुरक्षा एवं व्यवस्था संबंधी दिशा-निर्देश साझा करना चाहिए था।
इसके बावजूद बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प लिया तथा प्रशासन को सहयोग देने की बात कही।
बैठक में मुख्य पार्षद सर्जना सिद्धि, पूर्व पार्षद रामजी, डॉ. मनोज कुमार यादव, रूद्र नारायण यादव, दिनेश मिश्र, दिलीप खान, कालेंद्र यादव, प्रशांत यादव, उदय चौधरी, दयानंद शर्मा, मो. जब्बार, मो. अफरोज, मो. आलम, प्रणेय साह, सुजीत शास्त्री, मो. इमाम, मो. उवेश, चतुरानंद सिंह, रविन्द्र यादव, राजीव जायसवाल, ब्रजेश यादव, पवन यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
May 26, 2026
Rating:


No comments: