जानकारी देते हुए बिहारीगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि सोमवार की रात 11:45 बजे गुप्त सूचना मिलने पर गिरफ्तारी की गई। जब पुलिस बल के साथ संतोष कुमार यादव उम्र 30 वर्ष, पिता जयकृष्ण यादव के घर पर छापेमारी की गई तो उसके साथ एक बंद कमरे से सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें छोटू कुमार उम्र 27 वर्ष, चंदन कुमार उम्र करीब 24 वर्ष, सोनू कुमार उम्र 22 वर्ष, सभी कुस्थन निवासी के अलावे सनोज कुमार उम्र 28 वर्ष, अमित कुमार उम्र 28 वर्ष एवं प्रदीप कुमार उम्र 26 वर्ष सभी पड़रिया पंचायत निवासी को पकड़ा गया।
पकड़े गए लोगों की जब तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देशी कट्टा, 9 राउंड गोली, 5 टच मोबाईल, एक कीपेड मोबाइल, चिलम, स्मैक तथा गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है।अपराधी का मूल मकसद क्या था, वह पता लगाने में पुलिस जुटी है।
गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक कुमार के अलावे सअनि भोगेन्द्र पासवान एवं गृह रक्षक दल के जवान शामिल थे।
(रिपोर्ट: रानी देवी)
No comments: