लायंस क्लब फेमिना की अध्यक्ष डॉ. अनीता कुमारी डॉली ने बताया कि फेमिना द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित हो रहे हैं। इसके तहत भूखे को खाना, पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए
पौधरोपण, कौशल विकास के लिए महिलाओं को सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण सहित कई अन्य कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं।सचिव सारिका कुमारी ने कहा कि सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव बढ़ाने को लेकर लायंस क्लब फेमिना अग्रणी भूमिका निभाती है। फेमिना की पूर्व अध्यक्ष अग्रणी घोष ने कहा कि युवा चिकित्सक और शिवा अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर के जन्मदिन पर हंगर प्रोजेक्ट के तहत यह कार्यक्रम अहम है। कोषाध्यक्ष डॉ. भारती झा ने कहा कि इस अवसर पर दो सौ से अधिक लोगों को खीर भोजन कराया गया।
मौके पर डॉ. चंदा कुमारी, आरती घोष, रिंकु सिंह सहित अन्य मौजूद थी। डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि फेमिना समाज में अपना आदर्श प्रस्तुत कर महिला सशक्तिकरण को और मजबूत कर रही है।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
May 30, 2026
Rating:


No comments: