DJPS ने 12 वीं कला संकाय की परीक्षा में जिला टॉपर आयुषी और विज्ञान संकाय में स्कूल टॉपर आयुष को किया सम्मानित

मधेपुरा शहर के प्रतिष्ठित स्कूल दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल मधेपुरा में 12 वीं कला संकाय की परीक्षा में जिला टॉपर बने आयुषी कुमारी (96%) एवम स्कूल टॉपर विज्ञान संकाय में  आयुष आनंद (92.6%) के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । मालूम हो कि आयुषी कुमारी वार्ड नंबर 01, बरैल सुपौल की निवासी है। आयुषी के पिता रौशन कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक कार्यालय मधेपुरा में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं और माता कुमकुम सिंह कुशल गृहिणी हैं। 

आयुष आनंद वार्ड नंबर 03, बखरी मधेपुरा का निवासी है । इसके पिता सौरभ कुमार गांव में ही व्यवसाय करते हैं और माता तरुण भारती कुशल गृहिणी हैं । 

विद्यालय के प्रबंध निदेशक किशोर कुमार एवम प्राचार्य डॉ वंदना कुमारी ने सफल छात्रों एवम अभिभावकों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक ने कहा कि आज हम सबके लिए गौरवमयी दिन है। हमें ख़ुशी है की हमारे बच्चे विद्यालय के साथ साथ जिला का नाम रौशन किया है । प्राचार्य डॉ वंदना कुमारी ने कहा कि पूरे विद्यालय परिवार आज उत्सव मना रहा है। बच्चों के कठिन परिश्रम और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन के बदोलत बच्चों ने यह सपना सच कर दिखाया है । स्कूल परिवार सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है ।

इस मौक़े पर स्कूल के सभी शिक्षक और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।

(रिपोर्ट: मुरारी सिंह)


DJPS ने 12 वीं कला संकाय की परीक्षा में जिला टॉपर आयुषी और विज्ञान संकाय में स्कूल टॉपर आयुष को किया सम्मानित DJPS ने 12 वीं कला संकाय की परीक्षा में जिला टॉपर आयुषी और विज्ञान संकाय में स्कूल टॉपर आयुष को किया सम्मानित Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on May 15, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.