पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाना ले आई है।थानाध्यक्ष विकास कुमार मिश्रा ने बताया कि रात में गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि बैजनाथपुर की ओर से एक ट्रक में भारी मात्रा में शराब लाई जा रही है, जिसे बरदाहा स्थित मूंगराहा पोखर के पास उतारा जाना था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर संदिग्ध ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए ट्रक संख्या UP 12 CT 4528 की तलाशी लेने पर उसमें से 225 कार्टन अंग्रेजी शराब एवं 100 बोरा मकई का फोफी बरामद हुआ। जब्त शराब की मात्रा करीब 2025 लीटर बताई जा रही है। शराब को छिपाने के लिए उसके ऊपर मकई के फोफी की बोरियां लादी गई थीं, ताकि किसी को शक न हो।
थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब की इतनी बड़ी खेप बरामद होने के बाद मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फरार तस्करों की पहचान एवं ट्रक मालिक की जानकारी जुटाने के लिए जिला परिवहन विभाग से संपर्क किया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
इलाके में एक साथ इतनी बड़ी मात्रा में शराब मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
May 08, 2026
Rating:


No comments: