ठनका गिरने से दो युवकों की दर्दनाक मौत, चार अन्य घायल

मधेपुरा जिले के बिहारीगंज अंचल क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर लालचंद पंचायत के वार्ड संख्या-1 में गुरुवार को आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों में पिंटू कुमार (16 वर्ष), पिता- गजेंद्र राम तथा रंजीत कुमार (21 वर्ष), पिता- वकील राम, दोनों निवासी वार्ड संख्या-1, लक्ष्मीपुर लालचंद शामिल हैं। ठनका की चपेट में आने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

वहीं, इस हादसे में चार अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिहारीगंज भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है। अचानक हुई इस घटना से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

(रिपोर्ट: रानी देवी)

ठनका गिरने से दो युवकों की दर्दनाक मौत, चार अन्य घायल ठनका गिरने से दो युवकों की दर्दनाक मौत, चार अन्य घायल Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on May 21, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.