अखिलेश कुमार को जदयू प्रदेश महासचिव एवं विधानसभा प्रभारी बनाए जाने पर हर्ष

जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा पुरैनी प्रखंड अंतर्गत कुरसंडी पंचायत के बालाटोल निवासी पार्टी के वरीय नेता सह पूर्व जिप सदस्य अखिलेश कुमार को प्रदेश महासचिव एवं अररिया जिला के जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र का विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके उक्त मनोनयन पर प्रखंड क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।

              इस बावत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिप सदस्य अखिलेश कुमार को पार्टी के प्रदेश महासचिव सहित जोकीहाट विधानसभा प्रभारी बनाए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, प्रदेश कोषाध्यक्ष सह विधान पार्षद ललन सर्राफ, स्थानीय सांसद दिनेश चंद्र यादव सहित जिले के सभी विधायकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे पार्टी हित में बेहतर फैसला करार दिया है। अपने मनोनयन के उपरांत अखिलेश कुमार ने कहा कि वे पार्टी के नीति, सिद्धांत, विचार व नियमों के पथ पर चलकर सदैव ही संगठन हित में आवाज बुलंद करूंगा। साथ ही संगठन में पूरी निष्ठा व सक्रियता के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका अदा करूंगा। 

बधाई देने वालों में प्रखंड जदयू अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार,सांसद प्रतिनिधि निर्मल ठाकुर, पंचायती राज एवं स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आशुतोष यादव,श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सह मुखिया विनोद कांबली निषाद, प्रखंड महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सह पूर्व प्रमुख सविता कुमारी, प्रोफेसर सुजीत कुमार मेहता, प्रोफेसर विजय कुमार सिंह, मानेश्वर मेहतर, रामकुमार चौधरी, पूर्व प्रमुख जवाहर मेहता, पूर्व मुखिया रजनीश कुमार उर्फ बबलू यादव, मु. मोबीन, मु. मुश्ताक, पैक्स अध्यक्ष अमित कुमार लाल, राजेश कुमार मोदी, सरपंच उमेश सहनी, पंसस प्रतिनिधि मु.जुबेर आलम, पूर्व पंसस सुबोध कुमार व प्रेमचंद मंडल, आलोक राज, पंकज भगत, मु. शहाबुद्दीन, शिव कुमार यादव, मु. अबरार उर्फ हीरो, अक्षय कुमार झा, गौरी यादव, रामप्रवेश मंडल, चमेली देवी सहित दर्जनों अन्य प्रमुख है।

अखिलेश कुमार को जदयू प्रदेश महासचिव एवं विधानसभा प्रभारी बनाए जाने पर हर्ष अखिलेश कुमार को जदयू प्रदेश महासचिव एवं विधानसभा प्रभारी बनाए जाने पर हर्ष Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on June 08, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.