विद्या भारती उत्तर पूर्व क्षेत्र (बिहार एवं झारखंड) द्वारा आयोजित 37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता-2026 में सरस्वती विद्या मंदिर, बिहारीगंज की छात्रा निधि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 लंबी कूद प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में निधि ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
प्रधानाचार्य शर्मिला कुमारी एवं कोच रवि प्रकाश ने कहा कि निधि हथिऔंधा पंचायत निवासी सेवानिवृत शिक्षक बाबूलाल मंडल के पुत्र इंडियन आर्मी मनोज कुमार भारती की पुत्री है, जो बचपन से ही मेधावी थी। आज निधि ने बिहार, बिहारीगंज तथा हथिऔंधा पंचायत के मोतीचक का नाम रोशन की। उन्होंने आगे कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करता है। निधि की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
(रिपोर्ट: रानी देवी)
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में निधि ने हासिल किया द्वितीय स्थान
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
October 08, 2026
Rating:
No comments: