विक्की मेहता हत्याकांड का उद्भेदन, चार आरोपी गिरफ्तार

मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र में नरदह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर उद्भेदन कर लिया है।

पुलिस ने मामले में चार आरोपियों - ललन कुमार उर्फ शेदु, नीतिश कुमार, श्रीधर मंडल और अखिलेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. संदीप सिंह के निर्देश पर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में 12 सदस्यीय SIT का गठन किया गया था। टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

एसपी डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने विक्की मेहता की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी वर्चस्व और विक्की मेहता के बढ़ते प्रभाव को कारण बताया गया है।पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं, बरामद हथियार और कारतूस को लेकर अलग से प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

विक्की मेहता हत्याकांड का उद्भेदन, चार आरोपी गिरफ्तार  विक्की मेहता हत्याकांड का उद्भेदन, चार आरोपी गिरफ्तार Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on September 17, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.