महान अभिनेता नाना पाटेकर को अंग्रेजी विभाग, भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा में दी श्रद्धांजलि
भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के अंग्रेजी विभाग में भारतीय फिल्म जगत के महान कलाकार, दिग्गज एवं सशक्त अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक, विद्यार्थी एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा के पूर्व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. बी. एन. विवेका ने कहा कि नाना पाटेकर जैसे महान कलाकार का जन्म होना परमात्मा की विशेष कृपा का परिचायक है। उन्होंने अपने दमदार, सशक्त एवं प्रभावशाली अभिनय से भारतीय फिल्म जगत में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई। उनकी अभिनय प्रतिभा और संवाद अदायगी आने वाली पीढ़ियों के कलाकारों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत एवं अनुकरणीय बनी रहेगी।
उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर ने जिन फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी, उनमें उनके सशक्त अभिनय ने दर्शकों के हृदय में स्थायी स्थान बनाया। उनके द्वारा निभाए गए अनेक किरदार और उनकी विशिष्ट अभिनय शैली लंबे समय तक दर्शकों की स्मृतियों में जीवंत रहेंगे। उनके निधन से भारतीय सिनेमा जगत ने एक बहुमूल्य एवं अद्वितीय कलाकार को खो दिया है।
विभाग की ओर से दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिवार, प्रशंसकों एवं समस्त फिल्म जगत के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई।
महान अभिनेता नाना पाटेकर को अंग्रेजी विभाग, भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा में दी श्रद्धांजलि
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
October 08, 2026
Rating:
No comments: