आग में हरिपुरकला निवासी सिंटू कुमार यादव की श्रृंगार दुकान में रखा करीब 1.50 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं जितेंद्र कुमार साह के मिष्ठान भंडार में रखी चीनी, रिफाइन, मिठाई समेत करीब 1.50 लाख रुपये की सामग्री राख हो गयी। मनहरा वार्ड संख्या नौ की सावित्री देवी के जनरल स्टोर में रखा लगभग 1.50 लाख रुपये का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।
सिंगयान वार्ड संख्या नौ निवासी शशि यादव की फल-सब्जी दुकान में रखा करीब 50 हजार रुपये का सामान तथा ग्रामीण चिकित्सक रामशरण कुमार की दवा दुकान में रखी लगभग 50 हजार रुपये की दवाइयां जल गयीं। इसके अलावा मकान मालिक परमानंद यादव और असरफी यादव के दो कमरों में रखा फर्नीचर भी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।
ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टला
आग की लपटें उठते देख स्थानीय ग्रामीण मौके पर जुट गये। लोगों ने अपने स्तर से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। हालांकि तब तक दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो चुका था।
राजस्व कर्मचारी ने शुरू की क्षति का आकलन प्रक्रिया
अंचलाधिकारी मुरलीगंज किसलय कुमार ने बताया कि मनहरा चौक पर अगलगी की सूचना मिलने के बाद तत्काल राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजकर जांच करायी जा रही है। अगलगी में हुई क्षति का आकलन कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की प्रशासनिक कार्रवाई की जायेगी।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
October 04, 2026
Rating:


No comments: