बैठक में सोसायटी के गठन, विस्तार एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर सभी सदस्यों ने विस्तारपूर्वक अपनी राय एवं सुझाव रखे। इस दौरान मधेपुरा महाविद्यालय, मधेपुरा के संस्थापक प्राचार्य डॉ. अशोक यादव ने सोसायटी के उद्देश्यों और भविष्य की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
डॉ. अशोक यादव ने कहा कि आदर्श विकास सोसायटी का उद्देश्य केवल किसी एक वार्ड तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाले समय में पूरे मधेपुरा नगर परिषद् को स्वच्छ, साफ, सुंदर एवं विकसित नगर बनाने के लिए नगरवासियों को एकजुट कर सकारात्मक भूमिका निभाना है। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी, नाला, साफ-सफाई एवं कचरा निष्पादन जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए जनता की सहभागिता बेहद जरूरी है।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सोसायटी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के साथ-साथ नगरवासियों को अपने अधिकार एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करेगी। हर घर तक सड़क, बिजली और पानी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं नगर प्रशासन के समक्ष मजबूती से आवाज उठाई जाएगी।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मधेपुरा नगर परिषद् की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर पंकज यादव एवं कुमारी विनीता भारती लगातार सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करते रहे हैं। अब उस संघर्ष को और व्यापक एवं मजबूत बनाते हुए आम नागरिकों को भी इस अभियान से जोड़ने की आवश्यकता है, ताकि मधेपुरा नगर परिषद् में विकास की नई दिशा तय की जा सके। आदर्श विकास सोसायटी के कार्यकारी अध्यक्ष रूद्रनारायण यादव बनाये गए .
कार्यक्रम में महाकांत यादव, धीरेन्द्र कुमार यादव, किशोर कुमार, जयनारायण पंडित, डॉ• विनय कुमार विश्वकर्मा,समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 13, 2026
Rating:

No comments: