घायल युवक की पहचान सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के इटहरी गांव के गोहमनी वार्ड नंबर-9 निवासी स्वर्गीय मोहन साह के पुत्र शैलेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि शैलेन्द्र कुमार अपनी मोटरसाइकिल से जानकीनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चांप के पास मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उन्हें रोककर छिनतई की कोशिश की। अपराधियों ने उनका लॉकेट छीनने के दौरान हथियार के बट से सिर पर वार कर दिया। हमले में उनका सिर फट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में शैलेन्द्र कुमार को इलाज के लिए मधेपुरा ले गए।
मामले को लेकर मुरलीगंज थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि घटना के संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपराधियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
October 04, 2026
Rating:


No comments: