37वें क्षेत्रीय एथलेटिक्स में सरस्वती विद्या मंदिर बिहारीगंज का परचम, अनिमेष चौहान और निधि ने जीता रजत पदक



मधेपुरा / बिहारीगंज: विद्या भारती उत्तर-पूर्व क्षेत्र द्वारा आयोजित और विद्या विकास समिति, झारखंड के आतिथ्य में आयोजित 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद (एथलेटिक्स) प्रतियोगिता (2026) में सरस्वती विद्या मंदिर, बिहारीगंज के भैया बहनों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय व क्षेत्र का नाम रौशन किया है।  

यह प्रतियोगिता प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बिरसानगर, जमशेदपुर के प्रांगण में 7 से 9 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जा रही है।  
अंडर-17 वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता (Long Jump) बालक वर्ग में विद्यालय के भैया अनिमेष चौहान तथा बालिका वर्ग में बहन निधि ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान (रजत पदक) हासिल किया।
भैया बहनों की इस अभूतपूर्व सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती शर्मिला कुमारी जी ने विजेता भैया बहनों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस शुभ अवसर पर प्रधानाचार्य दीदी जी ने कहा कि दोनों भैया बहनों ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपना, बल्कि पूरे विद्यालय और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इस प्रकार के खेल से हमारे भैया बहन अनुशासित होकर जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आज के दौर में सफलता प्राप्त कर सकते है | आगे भी इसी तरह सफलता की ओर बढ़ते रहने के लिए उन्हें ढेर शुभकामनाएं दी गईं।

 इस मौके पर हमारे विद्यालय परिवार के समस्त आचार्य बंधु भगिनी ने भैया बहनों की इस सफलता पर शुभकामनाएं एवं सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई |
(रिपोर्ट: रानी देवी)
37वें क्षेत्रीय एथलेटिक्स में सरस्वती विद्या मंदिर बिहारीगंज का परचम, अनिमेष चौहान और निधि ने जीता रजत पदक 37वें क्षेत्रीय एथलेटिक्स में सरस्वती विद्या मंदिर बिहारीगंज का परचम, अनिमेष चौहान और निधि ने जीता रजत पदक Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on October 09, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.