पत्रकार से दुर्व्यवहार मामले में आरोपी डॉक्टर को सहरसा से हटाया

सहरसा में पत्रकार से दुर्व्यवहार मामले में आरोपी चिकित्सक और सहरसा सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ एस के आजाद को सहरसा से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है. डॉ एस के आजाद के साथ डॉ रोशन लाल, चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल सहरसा को भी स्वास्थ्य विभाग, बिहार (मुख्यालय), पटना में योगदान करने का आदेश स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार, पटना के ज्ञापांक 1299 (98) दिनांक 18.09.2026 के द्वारा जारी किया गया है.

ज्ञात हो कि सहरसा सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ सुशील कुमार आजाद तथा डॉ रोशन लाल, चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल सहरसा पर मध्यान्ह भोजन से बीमार हुए बच्चे की रिपोर्टिंग करने आये पत्रकार से दुर्व्यवहार का आरोप लगा था. 

इस सम्बन्ध में जिला पदाधिकारी, सहरसा के पत्रांक 398 दिनांक 15.09.2026 के द्वारा भी स्वास्थ्य विभाग को उक्त दोनों चिकित्सकों द्वारा पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट और घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज मिटा देने का आरोप प्रतिवेदित किया गया था. 

बता दें कि इस सम्बन्ध में मधेपुरा के पत्रकारों ने भी AIRA के बैनर तले स्वास्थ्य मंत्री को डीएम के माध्यम से दोषी चिकित्सक पर कार्रवाई करने हेतु ज्ञापन भेजा था.



पत्रकार से दुर्व्यवहार मामले में आरोपी डॉक्टर को सहरसा से हटाया पत्रकार से दुर्व्यवहार मामले में आरोपी डॉक्टर को सहरसा से हटाया Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on September 18, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.