कोशी के पहले अत्याधुनिक ऑटोमैटिक कार वॉशिंग सेंटर Jetx Auto Care का भव्य उद्घाटन

मधेपुरा जिले में आधुनिक तकनीकों से लैस कोशी के पहले अत्याधुनिक ऑटोमैटिक कार वॉशिंग सेंटर Jetx Auto Care का भव्य उद्घाटन हुआ। यह अत्याधुनिक वाशिंग सेंटर मधेपुरा जिला मुख्यालय से सटे मानिकपुर में मुख्य सड़क के बगल में अवस्थित है.

मुख्य अतिथि विनीता भारती, डॉ संजय कुमार, चंद्रशेखर यादव,  रंजीत कुमार सिंह, राहुल यादव, व्यापार मंडल मुरलीगंज अध्यक्ष गोपी कृष्ण,  डॉ पूजा भारती, डॉक्टर नीरज कुमार,  विजय झा, इंद्र नील घोष, उपाध्यक्ष नगर पंचायत मुरलीगंज श्याम आनंद ने संयुक्त रूप से  फीता काटकर इस सेंटर की शुरुआत की।

वाशिंग सेंटर के संचालकों द्वारा जानकारी दी गई कि इस नए सेंटर के खुलने से अब स्थानीय वाहन मालिकों को गाड़ियों की सफाई के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यहाँ मात्र 5 से 10 मिनट में अत्याधुनिक रोबोटिक  तकनीकों द्वारा गाड़ियों की बेहतरीन सफाई, फोम वॉश, अंडरबॉडी वॉश और वैक्यूम क्लीनिंग की सुविधा मिलेगी।समय की बचत पारंपरिक वाशिंग में जहाँ 1 से 2 घंटे का समय लगता था, वहीं इस ऑटोमैटिक प्लांट में कुछ ही मिनटों में चमचमाती कार वापस मिल जाएगी। वो भी आयरन मुक्त।

पानी की बचत: सेंटर के संचालक ने बताया कि यहाँ रीसाइक्लिंग और हाई-प्रेशर जेट तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे 60% तक पानी की बचत होगी। आधुनिक सुविधाएं: सेंटर पर हाई-प्रेशर अंडरबॉडी वॉश, ऑटोमैटिक वैक्स स्प्रे, और ड्राईंग (सुखाने) की एडवांस मशीनें लगाई गई हैं।

संचालकों ने बताया कि अभी ग्राहकों के लिए ख़ास ऑफर भी रखे गए हैं.

कोशी के पहले अत्याधुनिक ऑटोमैटिक कार वॉशिंग सेंटर Jetx Auto Care का भव्य उद्घाटन कोशी के पहले अत्याधुनिक ऑटोमैटिक कार वॉशिंग सेंटर Jetx Auto Care का भव्य उद्घाटन Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on September 13, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.