मंदिर में चोरों ने दानपेटी तोड़कर नकदी उड़ाई, पानी का मोटर भी गायब

मधेपुरा जिले के बिहारीगंज में स्टेशन रोड के पंचवटी चौक स्थित राम जानकी मंदिर में चोरों ने दानपेटी तोड़कर नकदी उड़ा ली। इसके साथ ही मंदिर की पानी मोटर भी गायब कर दिया।
मंदिर के अंदर रखी लाल रंग की दानपेटी से पैसे निकाल लिए गए। चोर पानी मोटर भी ले गए।

 घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर प्रबंधन और आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। जानकारी देते हुए सेवादार देबू साह ने बताया कि सुबह उठने पर जब वे मंदिर की साफ सफाई करने पहुंचे तो उन्हें दान पेटी एवं मोटर के बारे में जानकारी प्राप्त हुआ। मंदिर परिसर में आहुजा का साउंड सिस्टम, एम्पलीफायर और गुलाबी पर्दे लगे हुए हैं। दानपेटी फर्श पर रखी हुई थी। चोरी की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी है।
अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की बात कही है।वहीं दूसरी तरफ रेलवे परिसर स्थित ही शिव मंदिर परिसर से भी शिवलिंग पर रखे नाग एवं घंटे की चोरी कर ली गई। उपरोक्त दोनों घटना रात्रि में ही घटित हुई।
(रिपोर्ट: रानी देवी)
मंदिर में चोरों ने दानपेटी तोड़कर नकदी उड़ाई, पानी का मोटर भी गायब मंदिर में चोरों ने दानपेटी तोड़कर नकदी उड़ाई, पानी का मोटर भी गायब Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on October 07, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.