कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन नेताओं ने की प्रत्याशी नीतेश कुमार यादव को विजयी बनाने की अपील


मधेपुरा 5 अक्टूबर 2026/ कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी नीतेश कुमार यादव के समर्थन में आज यहां कर्पूरी चौक स्थित सहरसा जिला परिषद की पूर्व अध्यक्षा अरहुल देवी के मधेपुरा आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सदर राजद विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है l
उन्होंने कहा कि विगत बिहार विधानसभा चुनाव , पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव आदि राज्यों के चुनाव में एसआईआर के तहत 13 करोड़ वंचितों को मतदाता सूची से नाम हटा दिया गया, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पीएम मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर भारतीय जनता पार्टी के एजेंट के रूप में काम कर रहा है l इनके कुकृत्य पर इनके दो सहयोगियों ने खुलेआम आपत्ति व्यक्त कर चुके हैं, फिर भी निर्लज मोदी सरकार चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा नहीं ली है। जबकि दिल्ली के जंतर मंतर सहित देश भर में ज्ञानेश कुमार की इस्तीफा के मांगों को लेकर आंदोलन जारी है, तानाशाही केन्द्र सरकार आंदोलनकारियों पर लाठी, आंसू गैस, वॉटर कैनल चला रही है, बड़े पैमाने पर आंदोलनकारियों को गिरफ्तार भी कर रही है l 

उन्होंने कहा कि कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव होने वाला है l देश में रिकॉर्ड तोड़ बेरोजगारी है, सार्वजनिक उपक्रमों को कौड़ी के दाम बेचा जा रहा है ,नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है l रोजगार विहीन विकास की परिकल्पना करने वाली भाजपा की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के सभी वायदे एक छलावा साबित हुआ है l गौ मांस के निर्यात में दुनिया में दूसरा मूल्क बनने वाला भारत में हिंदू और मुसलमान के नाम पर कब तक राजनीति की जाएगी ? यह धरती बुद्ध, कबीर, गांधी और अंबेडकर की है, यहां सदियों से गंगा जमुनी तहजीब में लोग विश्वास करते रहे हैं l
 
उन्होंने नौजवानों के सबसे बड़े हितैसी, पांच लाख लोगों को नौकरी देने वाले तेजस्वी यादव के हाथ को मजबूत करने एवं श्री लालू प्रसाद यादव के विचार को आगे बढ़ाने के लिए कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार नीतेश कुमार यादव को प्रथम वरीयता का मत देकर भारी मतों से विजय बनाने की अपील की l

विधान पार्षद डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि वोट चोरी कर सत्ता हांसिल करना लोकतंत्र की हत्या है, उन्होंने कहा कि वोट चोर गद्दी छोड़, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दोl

पूर्व विधायक अरुण कुमार यादव एवं चंद्रहास चौपाल ने कहा कि भारतीय संविधान और लोकतंत्र की रक्षा सामाजिक न्याय एवं समाजवाद की धारा ही कर सकती है। नेताओं ने एनडीए उम्मीदवार को हराने महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार को जिताने की अपील की l

राजद के जिला अध्यक्ष जयकांत यादव ने कहा कि पिछले बारह वर्षों से प्रतिनिधित्व करने वाले जवाब दें कि उन्होंने स्नातक पास नौजवानों के भविष्य को संवालने के लिए कौन से काम की है, कितने बार सदन में आवाज उठाया है ? उन्होंने कहा कि इनके निष्क्रियता और निकम्मेपन का जवाब मिलना चाहिए l उन्होंने वंचितों की आवाज तेजस्वी प्रसाद यादव के हाथ को मजबूत करने के लिए अपना बहुमूल्य वोट देकर नीतेश कुमार यादव को जिताने की अपील की l

भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि देश और प्रदेश में मनुवादी सरकार सत्तासीन है, इनकी नीतियों के कारण सभी संवैधानिक संस्थाएं पंगु हो चुकी है, लोकतांत्रिक व्यवस्था कुचले जा रहे हैं l बेरोजगारी और विषमता की खाई बढ़ती जा रही है l ऐसी परिस्थिति में फासीवादी राजनीति को रोकने के लिए महागठबंधन के प्रत्याशी नीतेश कुमार यादव को विजयी बनाना बहुत हीं जरूरी है l

संवाददाता सम्मेलन में पूर्व जिला अध्यक्ष प्रोफेसर अरविंद यादव, पूर्व प्रत्याशी विजय कुमार विमल, इंजीनियर प्रभास कुमार, आनंद मंडल,राजेश रजनीश, प्रोफेसर रणधीर यादव, गजेंद्र यादव, धीरेंद्र यादव, शंभू सिंह, विनय सिंह कनेडी, अरविंद यादव , माकपा नेता गणेश मानव, राजद नेता भोला यादव, आलोक कुमार मुन्ना ,रवि शंकर पिंटू, अमरेन्द्र यादव, तेज नारायण यादव, गोपाल यादव, डॉक्टर राजेश रतन मुन्ना, डॉक्टर कुंदन सुमन, पंकज यादव, अजय यादव, चंद्रवंश यादव, भारत यादव, निखिल यादव, प्रकाश कुमार पिंटू, डॉक्टर विजेंद्र यादव, अमरेश यादव , राजकुमार यादव, अमेश यादव, योगेंद्र राम, हरी साह, सतीश शाह, रमन कुमार, ललटू यादव आदि नेता उपस्थित थे l
कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन नेताओं ने की प्रत्याशी नीतेश कुमार यादव को विजयी बनाने की अपील कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन नेताओं ने की प्रत्याशी नीतेश कुमार यादव को विजयी बनाने की अपील Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on October 05, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.