आकाश दो भाई था और अनमोल मंडल का छोटा पुत्र था. आकाश स्नातक पार्ट 2 में टीपी कॉलेज मधेपुरा का छात्र था. साथ ही साथ वह अपने पिता के कामों में भी हाथ बंटाया करता था. पिछले दिनों ही घर आया था. असामयिक मृत्यु से घर का माहौल गमगीन हो गया. मां और बहनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया.
वहीं मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सिंटू कुमार ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली और मुरलीगंज अंचल कार्यालय एवं थाना अध्यक्ष को सूचना दिया तथा परिजनों को ढाढस बंधाया.
मामले में अंचलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के उपरांत आपदा नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाएगी.
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
May 23, 2023
Rating:


No comments: