'नशा मुक्त कोशी' अभियान के लिए डीआईजी की शानदार पहल: जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर

कोसी के इलाके में सूखा नशा फैलने के कारण मादक पदार्थ की तस्करी की भी सूचना लगातार मिल रही है. ऐसे में अब कोसी के डीआईजी कुमार आशीष ने नशा मुक्ति अभियान चलाने के लिए एक नई पहल की है.

इसके तहत प्रतिबंधित कफ सीरप, स्मैक, गांजा जैसे मादक पदार्थ की तस्करी और भंडारण पर रोक लगाने के लिए कोसी क्षेत्र के लोगों से भी आगे आने की अपील की गई है. नई पहल के तहत एक हेल्पलाइन सेंटर का नंबर 9060384865 भी डीआईजी की ओर से जारी किया गया है.

 डीआईजी कुमार आशीष ने जानकारी दी कि एक स्पेशल हेल्पलाइन सेंटर बनाकर यह नंबर जारी किया जा रहा है. इसका नियंत्रण डीआईजी कार्यालय से होगा. कोसी रेंज के तीनों जिले मधेपुरा सहरसा और सुपौल के व्यक्ति इस हेल्पलाइन नंबर पर नशा संबंधित सामग्री के तस्करी, परिवहन और भंडारण की सूचना दे सकते हैं. उस सूचना के आधार पर विशेष टीम कार्रवाई करेगी. डीआईजी ने यह योजना कोसी के क्षेत्र में फैल रहे सूखे नशे की लगातार शिकायत मिलने के आधार पर तैयार की है. 

हेल्पलाइन सेंटर का अधिकारी को यह भी निर्देश साथ ही दिया गया है कि किसी भी सूचना पर सूचना देने वाले से यह भी पूछताछ कर लिया जाएगा कि क्षेत्र के थाना के किसी कर्मियों की संलिप्त भी इसमें प्रतीत हो रही है? अगर थाना के कर्मियों की संलिप्तता की जानकारी रहेगी तो क्षेत्र के वरीय अधिकारी को सूचित कर उस जगह पर छापेमारी कराई जाएगी ताकि क्षेत्र में फैल रहे सूखा नशा और शराब पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके.

(वि. सं.)

'नशा मुक्त कोशी' अभियान के लिए डीआईजी की शानदार पहल: जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर 'नशा मुक्त कोशी' अभियान के लिए डीआईजी की शानदार पहल: जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on February 12, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.