पर्यावरण के प्रति युवाओं को कर रहे जागरूक : उत्तर प्रदेश के इटावा जिला निवासी रोबिन सिंह ने बताया कि वह पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यात्रा के लिए साइकिल से निकले है। जहां कन्याकुमारी से यात्रा प्रारंभ करते हुए भारत के सभी राज्यों की यात्रा करते हुए भोपाल में अपनी यात्रा समाप्त करेंगे। उनकी साइकिल यात्रा करने के पीछे का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। रोबिन ने बताया कि अब तक वो जहां जहां पहुंचे हैं वहां लोगों और खासकर युवाओं को पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने का संदेश दिया है। साथ ही पौधे को पेड़ बनने तक उनकी सुरक्षा करना का संदेश भी दिया है।
साइकिल यात्रा पर निकले रोबिन ने कहा कि आज देश के सभी राज्य पर्यावरण प्रदूषण से जूझ रहे हैं। वायु प्रदूषण के कारण पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। जिसके कारण पर्यावरण के प्रति लापरवाही बढ़ती जा रही है। पर्यावरण सुरक्षा के नाम पर जंगलों की तबाही की जा रही है। जिससे इंसान को सांस लेने में भी तकलीफ पैदा हो रही है इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए आम लोगों को पौधा लगाकर पेड़ बनने तक उसकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना उनका लक्ष्य है।
मधेपुरा पहुंचने पर गणेश कुमार पीटर, विक्की विनायक, आलोक कुमार, रामचन्द्र राज, आशुतोष कुमार, बलराम सिंह, मधुसूदन साह, ओम प्रकाश यादव, जिवानंद झा अमित आनंद, मंटू पोद्दार, सुनीत साना आदि ने उनका स्वागत कर हौसला बढ़ाया।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
April 08, 2023
Rating:


No comments: