मृतक की पहचान उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के जमुनियां गांव वार्ड संख्या 14 के जगदीश राय के पुत्र किशोर राय (66) के रूप में हुई है। मृतक अपने घर पर ही दवा दुकान चलाते थे। हादसे के वक्त वह अपने घर के समीप सड़क किनारे टहल रहे थे। तभी बाइक सवार ने नियंत्रण खोते हुए किशोर राय को टक्कर मार दिया। वहां बाईक सवार दंपती और उसके दो बच्चे भी जख्मी हुए। जख्मी बाईक चालक मुरली ठाकुर के पुत्र टुनटुन ठाकुर (32) पूर्णियां जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के डरवा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। इस घटना में बाइक चालक की पत्नी रिमझिम देवी (26) और उसके पुत्र कृष्णा कुमार (04), कन्हैया कुमार (03) भी जख्मी हुए हैं। जख्मी बाईक चालक ने बताया कि वह अपने पत्नी और बच्चों के साथ मधेपुरा के मानिकपुर अपने रिस्तेदार के घर जा रहें थे। सभी जख्मियों को स्थानीय लोगों ने पीएचसी में भर्ती कराया। जहां किशोर राय की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज मधेपुरा रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज मधेपुरा में इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। बाईक सवार जख्मियों का पीएचसी में इलाज चल रहा है। वह सभी ख़तरे से बाहर बताएं जा रहें हैं.
दो दशक पूर्व बेटे की भी सड़क हादसे में हुई थी मौत
उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत जमुनियां टोला वार्ड संख्या 14 के किशोर राय (66) की मौत की घटना ने परिजनों को फिर से सदमा पहुंचाया है। दो दशक पूर्व इनके बेटे मुन्ना कुमार की मौत सड़क हादसे में हो गई थी। अब किशोर राय सड़क हादसे के शिकार हो गए।
बताया गया कि किशोर राय गुरुवार को अपने घर के पास एसएच 58 सड़क किनारे टहल रहे थे। जहां बाईक की
ठोकर से उनकी मौत हो गई। स्वजन के मुताबिक 2005 ई. में उनके पुत्र मुन्ना कुमार और शाला की मौत सिंहेश्वर में ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी। उस वक्त उसके पुत्र की उम्र 16 साल होना बताया गया। मृतक किशोर राय को पहले दो पुत्र और पांच पुत्री थी। एक पुत्र के मौत के बाद एक पुत्र और पांच पुत्री और पत्नी रह गए। पुत्रियों में चार की शादी हो चुकी है। जबकि एक पुत्री अविवाहित हैं। किशोर राय पहले उदाकिशुनगंज बाजार में और अब घर पर ही दवा की दुकान चलाते थे । उनके इस कारोबार पर ही स्वजन आश्रित थे। अब उनके दुनिया से चले जाने का गम स्वजन को सता रहा है। इस हादसे के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मुहल्ले के लोग गमगीन हैं। इस दौरान स्वजन को ढांढस बंधाने के लिए लोग पहुंचते रहे।
लोगों ने घटना पर दुःख व्यक्त किया है। उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि जानसन दास, रहटा फनहन के पैक्स अध्यक्ष तुषार आनंद ने घटना पर दुःख जताया है। गौरतलब है कि गुरुवार को नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत जमुनियां टोला के समीप एसएच 58 उदाकिशुनगंज - चौसा - भटगामा मार्ग पर बाईक की ठोकर से किशोर राय और बाईक सवार दंपती और उसके दो बच्चे जख्मी हो गए। जख्मियों को उदाकिशुनगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां किशोर राय की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जेएनकेटी मेडिकल कालेज मधेपुरा रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बाइक सवार जख्मी दंपति और उसके बच्चे का पीएचसी में इलाज चल रहा है।
(रिपोर्ट: मंजू कुमारी)
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
October 22, 2026
Rating:


No comments: