सियार का आतंक, बच्चे और महिला समेत चार को काटकर किया जख्मी

मुरलीगंज प्रखंड की कोल्हायपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 2 और 5 में गुरुवार को एक सियार के हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बहियार से निकलकर गांव में पहुंचे सियार ने बच्चों, बुजुर्गों और घर में काम कर रही एक महिला पर हमला कर दिया। इस घटना में बच्चे और महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।


ग्रामीणों के अनुसार, सियार अचानक गांव में घुस आया और दरवाजे पर बैठे लोगों तथा घर में मौजूद महिला पर हमला करने लगा। हमले के दौरान सियार ने कई लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। अचानक हुई इस घटना से ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद ग्रामीण एकजुट हुए और सियार को मार डाला।

घायलों की पहचान 10 वर्षीय खुश नसीब, 18 वर्षीय रोहन खातून, वार्ड संख्या 2 निवासी 10 वर्षीय निशांत राज तथा वार्ड संख्या 5 निवासी 22 वर्षीय कुमारी सोनाक्षी के रूप में हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।

घटना के बाद कोल्हायपट्टी गांव के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में जंगली जानवरों से सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।



सियार का आतंक, बच्चे और महिला समेत चार को काटकर किया जख्मी सियार का आतंक, बच्चे और महिला समेत चार को काटकर किया जख्मी Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on October 24, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.