मधेपुरा में आयोजित होगा 3 दिवसीय राज्य स्तरीय टेबुल टेनिस प्रतियोगिता

खेल विभाग बिहार सरकार बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन मधेपुरा के संयुक्त तत्वावधान में टाउन हॉल मधेपुरा में राज्य स्तरीय विद्यालय अंडर - 14,17 और 19 (बालक/बालिका) टेबुल टेनिस प्रतियोगिता 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक आयोजित होगा। 

आयोजन से संबंधित जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन के अध्यक्षता में झल्लु बाबू सभागार में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी श्री रंजन ने कहा कि खिलाड़ियों की हर आवश्यकता का ख्याल रखा जाएगा. बैठक में आवासन, भोजन, परिवहन, मैदान समिति, स्वास्थ्य समिति साफ-सफाई एवं  पंजीयन आदि से  संबंधित बिंदु पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा सुश्री आम्रपाली ने बताया कि पूरे बिहार के 9 प्रमंडल एवं 01 एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के लगभग 300 खिलाड़ियों, 60 दल प्रभारी एवं 24 तकनिकी अधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित है। 

बैठक में उप विकास आयुक्त अरुण कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी  अमन कुमार, जिला खाद आपूर्ति पदाधिकारी श्री शंकर शरण, खेल शिक्षक अरुण कुमार, विमल कुमार भारती, मनोज कुमार , अविनाश कुमार, बालकृष्ण कुमार, रितेश रंजन, अमित कुमार, मिथिलेश कुमार, गुलशन कुमार, निशु कुमार सिन्हा, कैलाश कुमार, चंदन कुमार, मिथुन कुमार, नरेश कुमार, मिथिलेश कुमार राणा, संजय कुमार ,नीरज कुमार, उज्जवल कुमार, गौरी कुमार निरंजन कुमार, राकेश कुमार प्रेम कुमार लुसी कुमारी, सोनी राज, दीपमाला कुमारी आदि मौजूद थे.

मधेपुरा में आयोजित होगा 3 दिवसीय राज्य स्तरीय टेबुल टेनिस प्रतियोगिता मधेपुरा में आयोजित होगा 3 दिवसीय राज्य स्तरीय टेबुल टेनिस प्रतियोगिता Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on October 26, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.