सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न, सतीश चंद्र 25 वोटों से अध्यक्ष पद से निर्वाचित


नगर परिषद मधेपुरा के सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव आज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

अध्यक्ष पद का परिणाम 
कुल 2 उम्मीदवार मैदान में थे।
1. दिनेश मलिक - को कुल 87 मत प्राप्त हुए
2. कुमार सतीश चंद्र - को कुल 112 मत प्राप्त हुए
इस चुनाव में 7 मत रिजेक्ट हुए। इस प्रकार कुमार सतीश चंद्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिनेश मलिक को 25 वोटों से हराकर विजय प्राप्त की।

निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारी 
उपाध्यक्ष पद से अशोक कुमार यादव और नीलम देवी निर्विरोध जीत दर्ज की।

सचिव पद से मोहम्मद अनवर निर्विरोध निर्वाचित
कोषाध्यक्ष पद से दीपेन मलिक निर्विरोध निर्वाचित

चुनाव के बाद नगर परिषद की मुख्य पार्षद श्रीमती कविता कुमारी साहा ने सभी विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया और बधाई दी।

इस मौके पर सहायक चुनाव पदाधिकारी अनमोल कुमार साह, उमेश मलिक, दीपक मलिक, राय जी, रमन कुमार, मिथलेश कुमार यादव सहित संघ के सभी सदस्य मौजूद रहे।नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतीश चंद्र ने जीत के बाद कहा  कि सभी के सहयोग से हम जीत दर्ज किए हैं। सभी को लेकर हम साथ चलेंगे और सभी सफाई कर्मचारियों के हक के लिए हम लड़ाई लड़ेंगे।
(रिपोर्ट: मुरारी सिंह)
सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न, सतीश चंद्र 25 वोटों से अध्यक्ष पद से निर्वाचित सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न, सतीश चंद्र 25 वोटों से अध्यक्ष पद से निर्वाचित Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on September 30, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.