"युवा उत्सव प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच': अपर समाहर्ता

कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन, मधेपुरा के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को कला भवन में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी तथा निर्णायक मंडल के सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह ने कहा कि युवा उत्सव प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच है। ऐसे आयोजनों से युवाओं की रचनात्मकता को प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ स्थानीय कला एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा मिलता है।

उत्सव में समूह लोकगीत, समूह लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समूह लोकगीत विधा के निर्णायक मंडल में प्रो. रीता कुमारी, प्रो. अरुण कुमार बच्चन और कुमारी पुष्पलता शामिल थीं। समूह लोकनृत्य में प्रो. संजीव कुमार, उमेश राम और आरोही कुमारी ने निर्णायक की भूमिका

निभाई। 

नुक्कड़ नाटक के निर्णायक मंडल में सुनीत साना, अमित कुमार अंशु, अमित आनंद और सुभाष चंद्र शामिल रहे। कविता लेखन में डॉ. भूपेंद्र नारायण मधेपुरी, डॉ. शांति यादव, डॉ. हर्षवर्धन सिंह राठौड़ और विकास कुमार तथा चित्रकला में अविनाश कुमार, विनोद कुमार रजक और कृष्ण कुमार झा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

विभिन्न विधाओं में विजेताओं के नाम

- समूह लोकगीत: प्रथम—मधुबाला भारती एवं साथी, द्वितीय—खुशबू प्रवीण एवं साथी, तृतीय—हर्षिता एवं कृष्ण की टीम।

- समूह लोकनृत्य: प्रथम—तनु राज एवं साथी, द्वितीय—माही कुमारी एवं साथी।

- नुक्कड़ नाटक: प्रथम—निखिल कुमार एवं साथी, द्वितीय—सुभाष कुमार एवं साथी।

- कविता लेखन: प्रथम—शिवानी कुमारी, द्वितीय—सौरभ कुमार, तृतीय—शिवम कुमार।

- चित्रकला: प्रथम—अमीषा कुमारी, द्वितीय—रिया कुमारी, तृतीय—कशिश पोद्दार।

विभिन्न विधाओं में निर्णायक मंडल के सदस्यों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम का मंच संचालन संगीत शिक्षिका शशिप्रभा जायसवाल ने किया। 

आयोजन समिति के सदस्य श्री सुरेश कुमार शशि,  रंजना कुमारी, कुमार लाल दास एवं  मिथुन कुमार गुप्ता ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

जिला स्तरीय युवा उत्सव ने युवाओं को अपनी कला एवं रचनात्मक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया। प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं युवा प्रतिभाओं की संभावनाओं को रेखांकित किया।

"युवा उत्सव प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच': अपर समाहर्ता "युवा उत्सव प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच': अपर समाहर्ता Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on October 24, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.