विजयादशमी पर पुलिसकर्मियों के बीच एक किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में सरोज ठाकुर बने विजेता

 मधेपुरा जिला के घैलाढ़ प्रखंड के परमानन्दपुर थाना में विजयादशमी के अवसर पर उत्साह और खेल भावना का माहौल देखने को मिला। पर्व को खास बनाने के लिए थानाध्यक्ष विकास कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों के बीच एक किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 
प्रतियोगिता में एसआई सरोज ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। इस प्रतियोगिता की शुभारंभ खोन्हा मोड़ से हुआ। थाना अध्यक्ष विकास कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया दौड़ का समापन परमानंदपुर थाना के नए भवन के समीप हुआ। दौड़ शुरू होते ही एसआई विनोद कुमार सबसे आगे चल रहे थे हालांकि दौर आगे बढ़ाने के साथ एसआई सरोज ठाकुर ने अपनी गति बढ़ाई और विनोद कुमार को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। 
प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद परमानंदपुर थाना परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें थानाध्यक्ष विकास कुमार मिश्रा ने विजेता और उपविजेता को शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दौरान पुलिसकर्मियों में खासा उत्साह दिखा। थानाध्यक्ष विकास कुमार मिश्रा ने कहा कि त्योहारों के अवसर पर इस तरह की गतिविधियों से पुलिसकर्मियों में फिटनेस, अनुशासन और आपसी समन्वय की भावना मजबूत होती है। साथ ही पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने में भी ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस और पब्लिक के बीच संवाद, विश्वास और सौहार्द बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित होने चाहिए।
विजयादशमी पर पुलिसकर्मियों के बीच एक किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में सरोज ठाकुर बने विजेता विजयादशमी पर पुलिसकर्मियों के बीच एक किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में सरोज ठाकुर बने विजेता Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on October 20, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.