मधेपुरा की उपलब्धि: बिहार टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष बने चंद्रशेखर

बिहार टेबल टेनिस संघ के राज्यस्तरीय चुनाव में मधेपुरा को बड़ी उपलब्धि मिली है। मधेपुरा जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार को बिहार टेबल टेनिस संघ का उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। वहीं, संघ के पूर्व अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह को एक बार फिर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को पटना में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई। 

चंद्रशेखर कुमार के उपाध्यक्ष निर्वाचित होने से जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है। चुनाव की पूरी प्रक्रिया निर्धारित व्यवस्था के तहत विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारियों और पर्यवेक्षकों की देखरेख में संपन्न हुई। पतंजलि ऋषि ने रिटर्निंग ऑफिसर की भूमिका निभायी। टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से समरजीत सिंह पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। वहीं, 2017 से टेबल टेनिस को बढ़ावा देने में जुटे हैं चंद्रशेखर

चंद्रशेखर कुमार ने वर्ष 2017 में मधेपुरा जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था। इसके बाद से संघ के सचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव और अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार के संयुक्त प्रयासों से जिले में टेबल टेनिस को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम किया गया। इन प्रयासों से जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसर मिले। साथ ही, मधेपुरा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायी।

बिहार ओलंपिक एसोसिएशन से देवाशीष बनर्जी और बिहार स्टेट स्पोर्ट्स अथॉरिटी से आनंदी कुमार सहित अन्य पर्यवेक्षकों की देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया।

बिहार टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर कुमार के निर्विरोध निर्वाचन को मधेपुरा के खेल जगत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे जिले में टेबल टेनिस के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और प्रतिभाओं को राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के प्रयासों को मजबूती मिलने की उम्मीद है। जिला टेबल टेनिस संघ से जुड़े लोगों को भरोसा है कि चंद्रशेखर कुमार अपने अनुभव के आधार पर बिहार में इस खेल को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।

मधेपुरा जिला टेबल टेनिस संघ से जुड़ी रियांशी गुप्ता ने भी अपनी प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। टेबल टेनिस में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उन्हें बिहार सरकार की ओर से सम्मानित किया गया और सचिवालय में नियुक्ति मिली। इस उपलब्धि को जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं.

मधेपुरा की उपलब्धि: बिहार टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष बने चंद्रशेखर मधेपुरा की उपलब्धि: बिहार टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष बने चंद्रशेखर Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on October 26, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.