समाजसेवा और जनहित के कार्यों के लिए मधेपुरा के तीन लोगों को गयाजी में किया सम्मानित

रविवार को गयाजी में आयोजित लेट्स इंस्पायर बिहार के अंतर्गत सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर समिट 2026 में नया सवेरा फाउंडेशन ट्रस्ट की अध्यक्ष कोमल काव्या भगत, श्री जीवन अमृत आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के निदेशक डॉ. एस.एन. कुमार एवं यूट्यूबर सह सोशल एक्टिविस्ट मो. मेराज आलम को मगध रेंज के आईजी विकास वैभव के हाथों सम्मानित किया गया।

कोमल काव्या भगत समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। आगलगी की घटना हो या बाढ़ के दौरान राहत पहुंचाना, ठंड में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण हो या गरीब बेटियों की शादी में सहयोग—वे हर परिस्थिति में जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आती रही हैं।

वहीं, मो. मेराज आलम सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रकार के प्रभावशाली वीडियो के माध्यम से समाज के ज्वलंत मुद्दों को उठाकर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। उनके प्रयासों का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। 

डॉ. एस.एन. कुमार का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक स्वास्थ्य जागरूकता पहुंचाना और लोगों को संतुलित जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है।

चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के साथ वे पिछले लम्बे समय से पत्रकारिता में भी सक्रिय हैं। पत्रकारिता के माध्यम से वे जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को सामने लाते रहे हैं। 

सभी का सम्मान समाजसेवा, जन-जागरूकता और सकारात्मक सामाजिक योगदान को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

समाजसेवा और जनहित के कार्यों के लिए मधेपुरा के तीन लोगों को गयाजी में किया सम्मानित समाजसेवा और जनहित के कार्यों के लिए मधेपुरा के तीन लोगों को गयाजी में किया सम्मानित Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on October 26, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.