सास को गोली मरवाने का आरोप बहू पर, गिरफ्तार

मधेपुरा जिला के घैलाढ़  प्रखंड क्षेत्र के बरदाहा गांव में बीते 5 अक्टूबर की रात अपराधियों ने सोए हुए अवस्था में एक 55 वर्षीय महिला कौशल्या देवी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे सहरसा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान ही 19 दिन बाद उनकी मौत हो गई। 

इस मामले में मृतका के पति भूपेंद्र यादव ने अपनी ही बहू मधुमाला देवी पर सास की हत्या करवाने का आरोप लगाकर थाने में केस दर्ज करवाया था। इसी मामले में परमानंदपुर ओपी पुलिस ने शुक्रवार को महिला को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। 

ओपी अध्यक्ष कमलेश प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार महिला मधुमाला देवी को जेल भेज दिया गया है। मृतका के पति भूपेंद्र यादव ने बताया कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्रवधू मधुमाला देवी ने जमीन हड़पने के लिए अपने भाइयों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था।

सास को गोली मरवाने का आरोप बहू पर, गिरफ्तार सास को गोली मरवाने का आरोप बहू पर, गिरफ्तार Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on November 07, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.