शांति समिति की बैठक: शराब एवं डीजे के साथ साथ अश्लील गानों पर रहेगा पूर्णतया प्रतिबंध

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना परिसर में रंगों का त्योहार होली पर्व को शांतिपूर्वक माहौल में मनाने को लेकर थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। 

 होली एवं शबे बरात को लेकर शांति समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार एवं अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी अजय नारायण यादव की अध्यक्षता में प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार एवं मुरलीगंज के गणमान्य लोगों नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों के साथ बैठक आयोजित की

शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि होली त्योहार में शारीरिक दूरी का पालन कर सादगी पूर्वक मनाएं। क्योंकि करोना अभी खत्म नहीं हुआ है। 

एसडीओ ने होली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी सौहार्द का पर्व है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पर्व को शांतिपूर्ण माहौल और भाईचारा के साथ मनाएं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार ने पर्व की बधाई देते हुए कहा कि होली पर्व को आपसी समरसता के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि पर्व के मद्देनजर शरारती तत्व पर विशेष नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान शराब बेचने वाले के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया जाएगा

होली के दौरान डीजे  पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान अश्लील गीत पर भी रोक लगाने का आदेश जारी किया गया है। पर्व के दौरान पूरे जिले में कड़ी चौकसी रखी जाएगी। ताकि कहीं भी किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हो सके। 

होली के दौरान अशांति फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध दप्रसं की धारा 107 के तहत कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। आदेश के अनुसार अग्निशमन विभाग को पर्व के दौरान हमेशा अलर्ट रहेंगे

मौके पर जिला मुखिया संघ अध्यक्ष स्वदेश कुमार ,नगर पंचायत पार्षद मनोज यादव ,पवन कुमार  मनोज कुमार, उपेंद्र आनंद ,अजय मुखिया ,संजीव जयसवाल, राजेंद्र प्रसाद ,नंदकिशोर ठाकुर, पंकज कुमार, सच्चिदानंद यादव, दयानंद शर्मा ,बेचू सिंह ,रामजी प्रसाद साह, विजय यादव ,प्रमोद पोद्दार, मो आलम, मो मुमताज, अंकेश कुमार ,प्रशांत कुमार ,अनिल कुमार, अरविंद पासवान ,चंदन कुमार दिनेश मिश्रा उर्फ बाबा उप मुख्य पार्षद जगदीश शाह मो रईस आदि मौजूद थे.



शांति समिति की बैठक: शराब एवं डीजे के साथ साथ अश्लील गानों पर रहेगा पूर्णतया प्रतिबंध शांति समिति की बैठक: शराब एवं डीजे के साथ साथ अश्लील गानों पर रहेगा पूर्णतया प्रतिबंध Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on March 23, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.