ज्ञानेश कुमार की मनमानी नहीं चलेगी : आइसा

आज ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा ) द्वारा टी. पी. कॉलेज गेट पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतिवाद सभा किया गया. 

आइसा जिला सचिव पावेल कुमार ने कहा कि भारत के चुनाव आयोग द्वारा जारी बयान खुद आज के 'इंडियन एक्सप्रेस' में प्रकाशित उन तथ्यों की पुष्टि करता है, जिनसे यह स्पष्ट होता है कि आयोग के भीतर गंभीर मतभेद हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका मनमानी भरी रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयुक्तों द्वारा उठाए गए मुद्दे उन्हीं आपत्तियों की पुष्टि करते हैं, जिन्हें हमारी पार्टी सहित कई लोग लगातार उठाते आ रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा इसे एकतरफा तस्वीर बताकर यह कहना कि आयोग के अंदर यह एक सामान्य प्रक्रिया है, दरअसल पूरे मामले को हल्का करने और आयोग के अक्षम्य कृत्यों का बचाव करने की एक दयनीय कोशिश हैं। उन्होंने आगे कहा कि इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट उन अनियमितताओं की पुष्टि करती है, जिन्हें एसआईआर (SIR) प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न सार्वजनिक ऑडिट और अध्ययनों में पहले भी सामने लाया जा चुका है। इस गलत एसआईआर प्रक्रिया के कारण लाखों मतदाता अपने मतदान के अधिकार से वंचित हो चुके हैं और तमाम मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। इस गलत मतदाता सूची के आधार पर कराए गए चुनावों को चुनाव आयोग की तथाकथित सफलता का प्रमाण नहीं माना जा सकता। इंडियन एक्सप्रेस की जांच रिपोर्ट के अनुसार हम मांग करते हैं कि ज्ञानेश कुमार पर तत्काल महाभियोग चलाकर उसे पद से हटाया जाए और उसे गिरफ्तार किया जा, एसआईआर प्रक्रिया को निलंबित कर जिन राज्यों में 2025 से लेकर अब तक चुनाव हुआ है वहां पुनः चुनाव कराया जाए

आरवाईए जिला संयोजक कृष्ण कुमार ने कहाँ की ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र का गला काटने जैसा काम किया हैं उसपर राजद्रोह का केस होना चाहिए आज ज्ञानेश कुमार एक पार्टी को खुश करने के चक्कर में पूरे भारत के लोगों के साथ छल किया हैं हम माँग करते हैं की बिहार विधानसभा चुनाव रद्द कर पुनः बिहार और बंगाल का चुनाव कराया जाए।

आइसा जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार विकास ने कहाँ की जब से मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य बिहार से सुरु हुआ था तभी से हमारी संगठन आइसा सवाल उठाते आ रहा हैं मधेपुरा में भी कई आपत्ति दी गई पर चुनाव आयोग बीजेपी को खुश करने के चक्कर में नजरअंदाज करते गए हम माँग करते हैं ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दे नहीं तो यह आंदोलन और व्यापाक होगा।

आइसा जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर राज और अंकु आनंद ने कहाँ की भारत का अब तक के सबसे भ्रष्ट चीफ इलेक्शन कमिश्नर के रूप में ज्ञानेश कुमार जाना जाऐगा ऐसे लोगों को संवैधानिक पदों पर बने रहना भारत के लिए अच्छी बात नहीं हम माँग करते हैं ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दे वर्ना आंदोलन तेज होगी।

मौके पर अजय कुमार, सुमन कुमार, विकास कुमार,अनुज कुमार, शिवम कुमार, सोनू कुमार आदि मौजूद थे.

ज्ञानेश कुमार की मनमानी नहीं चलेगी : आइसा ज्ञानेश कुमार की मनमानी नहीं चलेगी : आइसा Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on September 26, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.