कर्मठ डाककर्मी एवं समाजसेवी के निधन से इलाके में शोक

मधेपुरा जिले के प्रख्यात समाजसेवी एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि स्वर्गीय खंतर प्रसाद यादव के ज्येष्ठ पुत्र तथा आशुतोष यादव के पिता सुखदेव प्रसाद यादव का 24 सितंबर 2026 को निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

स्वर्गीय खंतर प्रसाद यादव अपने समय के अत्यंत सम्मानित एवं लोकप्रिय मुखिया रहे। वे आजीवन मुखिया, मधेपुरा जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष, बिहारीगंज बाजार समिति चेयरमैन तथा पुराने कांग्रेसी नेता के रूप में क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखते थे। सामाजिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को आज भी सम्मान के साथ याद किया जाता है। क्षेत्र में खंतर बाबू एक प्रतिष्ठित एवं नामी हस्ती के रूप में जाने जाते थे।

स्मृतिशेष सुखदेव प्रसाद यादव एक कर्मठ डाककर्मी एवं समाजसेवी के जाने जाते रहे. वे लंबे समय तक ब्रांच पोस्ट मास्टर के पद पर रहते हुए डाक विभाग में अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सरल व्यवहार के लिए सम्मानित रहे। विभागीय दायित्वों के साथ-साथ सामाजिक जीवन में भी उनकी एक अलग पहचान थी।

स्मृतिशेष सुखदेव प्रसाद यादव विशेष रूप से गरीब, जरूरतमंद और असहाय लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते थे। समाज के लोगों के सुख-दुख में खड़े रहना और जरूरतमंदों की मदद करना उनके स्वभाव का हिस्सा था। स्वर्गीय खंतर प्रसाद यादव के बड़े पुत्र होने के नाते, उनके बाद परिवार और सामाजिक जिम्मेदारियों को संभालने में सुकदेव बाबू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ समाज के प्रति अपने दायित्वों को भी पूरी निष्ठा से निभाया। एक ओर वे डाक विभाग में अपनी सेवाओं के कारण लोगों के बीच सम्मानित थे, वहीं दूसरी ओर अपने सरल, मिलनसार और सहयोगी स्वभाव के कारण समाज में भी उनका विशेष स्थान था।

उनका जीवन कर्तव्य, सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण रहा। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ उन्हें जानने वाले लोगों ने भी एक सरल, संवेदनशील और सहयोगी व्यक्तित्व को खो दिया है।

इनके निधन पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं तथा आमजनों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद दिनेश चंद्र यादव सहित क्षेत्र के कई नेताओं एवं गणमान्य लोगों ने शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

कर्मठ डाककर्मी एवं समाजसेवी के निधन से इलाके में शोक कर्मठ डाककर्मी एवं समाजसेवी के निधन से इलाके में शोक Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on September 26, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.