होली क्रॉस स्कूल में स्वर्गीय डॉक्टर अरुण कुमार मंडल की जयंती समारोह

आज स्थानीय होली क्रॉस स्कूल, चकला चौक मधेपुरा में जिले के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ स्वर्गीय डॉक्टर अरुण कुमार मंडल की जयंती समारोह विद्यालय परिसर में धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती उर्मिला  मंडल उनके अग्रज सुपुत्र डॉ मनीष मंडल, अधीक्षक, HOD, GI  सर्जरी, IGIMS, पटना एवं उनके छोटे सुपुत्र आशीष आनंद, इनकी पत्नी श्रीमती गीता चड्ढा एवं वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदित राजा व इनकी धर्मपत्नी श्रीमती सरिता देवी, इनके सुपुत्र डॉ सुमित, बी.एम  एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार सिंह, सुधांशु जी, श्री मोहन बाबू एवं डा श्रीति राज, डॉ श्रीमी तथा विद्यालय के सभी शिक्षक गण बच्चे कार्यक्रम में उपस्थित थे.

सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत बुके पाग एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. डॉक्टर वंदना कुमारी प्राचार्य होली क्रॉस स्कूल मधेपुरा एवं विद्यालय सचिव गजेंद्र कुमार द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान किया गया. तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं भक्ति गीत सुरंजन कुंडू द्वारा निर्मित डॉ अरुण कुमार मंडल जी को समर्पित गीत की प्रस्तुति दी गई । डॉक्टर अरुण कुमार मंडल के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर जयंती का शुभारंभ किया इसके पश्चात होली क्रॉस बालिका विद्यालय की छात्राएं डॉ आरती झा एवं मोनिका झा के निर्देशन में स्वागत नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी एवं पारंपरिक कजरी नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को आकर्षित बनाया.

वहीं प्राचार्य डॉक्टर बंदना कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि होली क्रॉस स्कूल आज गौरवान्वित महसूस कर रहा क्योंकि डॉक्टर अरुण कुमार मंडल जी की जयंती समारोह विद्यालय परिसर में मनाया जा रहा है. इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं यथा भाषण प्रतियोगिता चित्रांकन प्रतियोगिता खेलकूद प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, खो-खो 100 एम रेस एवं 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित हुई. वर्ग 6 से दसवीं तक के छात्रों की क्वीज प्रतियोगिता राजीव कुमार सिंह, आकाश यदुवंशी, अमोल कुमार, नीतीश कुमार, उमाशंकर एवं डॉ घनश्याम के निर्देशन में संपन्न हुआ. तमाम विधाओं के प्रतियोगिताओं के लिए सफल छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय व तृत्तीय पुरस्कार, प्रमाण पत्र, मेडल एवं शील्ड प्रदान कर किया गया. 400 मीटर रेस में छात्रों को कैश प्राइज प्रथम ₹1000, द्वितीय ₹500 एवं तृतीय पुरस्कार 400 से सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर विद्यालय के आर्ट टीचर दिलीप कुमार शर्मा द्वारा पेंसिल स्केच डॉ अरुण मंडल की पोर्ट्रेट श्रीमती उर्मिला मंडल को भेंट किया गया. इस अवसर पर आशीष आनंद ने कहा किया मैंने अपने पिता से विरासत में यह सीखा है कि कैसे अपने परिवार के साथ-साथ समाज के विकास में निरंतर योगदान देना है. इसलिए हमने विद्यालय को चुना और यहां के बच्चे प्रतिभाशाली हो इन्हें शिक्षण में किसी भी तरह की आर्थिक समस्याएं ना हो जब भी उन्हें जरूरत पड़ेगी तो मैं और हमारा परिवार हमेशा सहयोग को तत्पर रहेगा. उन्होंने बच्चियों के लिए शिक्षा में सहयोग का वादा किया। 

वहीं डॉक्टर मनीष मंडल, अधीक्षक, आईजीएमएस पटना ने कहा के मधेपुरा हमारा परिवार है. यहां के लोगों के लिए एक डॉक्टर की प्राथमिकता स्वास्थ्य सेवा बेहतर प्रदान करना है और वह मैं सदा ही करता रहूंगा. शिक्षा और स्वास्थ्य में मधेपुरा को अव्वल बनाने की दिशा में हम अपने पिता के पद चिन्ह पर चलते रहेंगे.

डॉक्टर उदित राजा अपने उद्बोधन में काफी भावुक नजर आए, वह अपने आंसुओं को नहीं रोक पाए और उन स्वर्णिम दिनो  को याद किया । गजेन्द्र कुमार सचिव ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि डा अरूण हमारे पिता तुल्य, हमारे मार्गदर्शक रहे, उनका स्कूल के बच्चो से आत्मिक स्नेह रहा। उन्होंने आशीष आनंद एवं डॉ. मनीष मंडल का धन्यवाद ज्ञापित किया । धर्मपत्नी श्री मती उर्मिला मंडल जी ने माता स्वरूप सभी बच्चो को आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया ।

होली क्रॉस स्कूल में स्वर्गीय डॉक्टर अरुण कुमार मंडल की जयंती समारोह होली क्रॉस स्कूल में स्वर्गीय डॉक्टर अरुण कुमार मंडल की जयंती समारोह Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on September 29, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.