यात्रा के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सौरभ कुमार चौधरी ने केंद्र सरकार और भाजपा पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने बिहार में हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसे सही तरीके से नहीं कराया गया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग भी उठायी।
कांग्रेस नेता गोपी कृष्ण ने चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं युवा कांग्रेस नेता अमित कुमार यादव ने आरोप लगाया कि संविधान के साथ लगातार छेड़छाड़ की जा रही है। उन्होंने एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग के भीतर सामने आये कथित मतभेदों का हवाला देते हुए प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाया।
यात्रा में कांग्रेस के वरीय नेता उमेश प्रसाद यादव, महेंद्र यादव, प्रशांत यादव, विजय यादव, अमित कुमार यादव, शैलेंद्र कुमार, आशुतोष कुमार, अभिषेक कुमार, सागर कुमार, अखिलेश कुमार, रणधीर कुमार, रौशन कुमार, सौरभ कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 26, 2026
Rating:


No comments: