रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं निःस्वार्थ सेवा हेतु सागर यादव बेगूसराय में सम्मानित

श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन, सिंहेश्वर, मधेपुरा के मुख्य प्रबंधक सागर यादव मधेपुरा को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं निःस्वार्थ सेवा हेतु राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पावन धरती बेगूसराय में दिनकर सेवा दल द्वारा सम्मानित किया गया।

सम्मान मिलने के बाद सागर ने कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं पूरे फाउंडेशन परिवार का सम्मान है और हमारे सभी रक्तवीरों का सम्मान है, जो दिन-रात मानव सेवा में लगे हैं। हम दिनकर सेवा दल, बेगूसराय का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। आपका यह प्यार और सम्मान हमें और अधिक सेवा करने की प्रेरणा देता है।

बताते चलें कि श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के मुख्य प्रबंधक सागर यादव ने न सिर्फ खुद अनेकों बार रक्तदान किया है बल्कि कोसी के इलाके में संगठन के माध्यम से रक्तदान कर जरूरत मंदों की जान बचाने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं. इससे पूर्व भी इन्हें और श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन को समाजसेवा के क्षेत्र में कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है.

रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं निःस्वार्थ सेवा हेतु सागर यादव बेगूसराय में सम्मानित रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं निःस्वार्थ सेवा हेतु सागर यादव बेगूसराय में सम्मानित Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on September 29, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.