चौसा में भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड अंतर्गत बाबा विशु राउत कॉलेज के कैंपस में दो दिवसीय भाजपा कार्यकर्ता का प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है. प्रशिक्षण के द्वारा कार्यकर्ताओं को बताया जा रहा है कि किस तरह भारतीय जनता पार्टी को शिखर तक ले जाने का काम किया जाए। इसके लिए कई दिशा निर्देश में किया दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुरुआत राष्ट्रीय गान के साथ, प्रशिक्षण में भाजपा के अतीत, वर्तमान, भविष्य पर चर्चा की गई।

 आयोजन का विधिवत उदघाटन मंडल प्रभारी सह अधिवक्ता सुबोध कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष मंटू कुमार यादव, मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार मंडल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उदघाटन के उपरांत  पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी  के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया।

प्रशिक्षक सुबोध कुमार सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए भाजपा के इतिहास एवं विकास पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। प्रशिक्षक सह जिला उपाध्यक्ष मंटू कुमार यादव ने भाजपा का इतिहास, विकास और उपलब्धियों के साथ ही सैद्धान्तिक अधिष्ठान, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, मीडिया प्रबंधन, सोशल मीडिया, चुनावों की रणनीति, केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में  विस्तृत रूप से जानकारी उपलब्ध कराई। 

भाजपा के मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार मंडल ने बताया प्रशिक्षण का उद्देश्य पार्टी को सही तरीके से विकसित करना तथा समय-समय पर अपने नए और पुराने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक नीतियों और संगठन के अनुशासन का ज्ञान कराने के लिए, प्रशिक्षण के कार्यक्रम चलाती है. इसी अवसर पर सुबोध कुमार सुमन, बैजनाथ साह, राम नारायण यादव,अरजपुर पश्चिमी पंचायत की मुखिया सरिता सुमन, सुबोध सिंह ,यदुनंदन प्रसाद यादव,प्रोफेसर सुरेश प्रसाद साह, प्रोफेसर विजय गुप्ता, शंकर जयसवाल, पंकज कुमार,चंद्रशेखर सिंह, राणा प्रताप सिंह, राजकुमार अग्रवाल, चंदन सिंह, जीवन ज्योति, विजय ठाकुर समेत दर्जनों भाजपा के कार्यकताओं ने भाग लिया।



चौसा में भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन चौसा में भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on February 10, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.