गायब हुई लड़की को पुलिस ने किया बरामद

मधेपुरा जिले के बिहारीगंज के हथिऔंधा से गायब हुई लड़की को बिहारीगंज पुलिस ने बस अड्डा बिहारीगंज से बरामद कर लिया।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि हथिऔंधा पंचायत से गत माह रहीना खातून अपने घर से फरार हुई थी। इसको लेकर उसके परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद से पुलिस की सक्रियता के बाद लड़की को बिहारीगंज बस अड्डा से बरामद किया गया। बाद में न्यायालय के समक्ष 164 द. प्र. स. का बयान दर्ज करवाया गया। जिसमें लड़की बताई कि वह शादी कर ली है और अब वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। उक्त अभियान में एएसआई मोहम्मद हारुन एवं बिहारीगंज थाना से सशस्त्र बल शामिल हुए।

(रिपोर्ट: रानी देवी)

गायब हुई लड़की को पुलिस ने किया बरामद गायब हुई लड़की को पुलिस ने किया बरामद Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on February 10, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.