जारी पत्र में कहा गया है कि संगठन को मजबूत एवं गतिशील बनाने के लिए भविष्य में विनोद कुमार वाफना के सक्रिय सहयोग की अपेक्षा है। मनोनयन की सूचना मिलने के बाद स्थानीय व्यवसायियों एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके अनुभव का लाभ संगठन और व्यापारी समाज को मिलेगा।
विनोद कुमार वाफना मुरलीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव के रूप में लंबे समय से व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनके मनोनयन पर चेंबर के पदाधिकारियों, सदस्यों और स्थानीय लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।
मौके पर चेंबर अध्यक्ष शिव शंकर भगत सूरज जायसवाल भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज भगत मुकेश सिंह संजय वीडियो कन्हैया जैसवाल भोला स्वर्णकार विनय चौधरी सुनील अग्रवाल विनोद करनानी मनोज मुंद्रा रत्नेश चौधरी नितेश निराला कुंदन सोनी सुशील शाह डॉ सुबोध नीरज चौधरी शेर सिंह अतुल सर्राफ आदि मौजूद थे.
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
August 08, 2026
Rating:


No comments: