इसका उद्देश्य देश के नागरिकों में देशभक्ति की भावना जगाना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और व्यक्तिगत जुड़ाव को बढ़ाना है. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों में मिलकर हर घर तिरंगा अभियान से आम लोगों को जोड़ने हेतु लिंक भी जारी किया जिससे अधिक से अधिक लोग जुड़कर देश के प्रति श्रद्धा व सम्मान प्रकट कर सकें.
कंप्यूटर शिक्षक रोशन कुमार व नितेश कुमार ने मिलकर इस अभियान हेतु संपूर्ण तैयारी की.
प्राचार्य डॉ वंदना कुमारी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत देश के सभी नागरिकों से अपील किया कि वह हमारे देश की आन बान और शान तिरंगा को बड़े सम्मान से घरों कार्यालयों में लगाए और तिरंगे के सम्मान की सुरक्षा अवश्य करें.
सभी बंधुओ से अपील भी किया कि कहीं भी तिरंगा झंडा न झुके, वह बस जोश से आसमान में फहराता रहे.
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
August 12, 2026
Rating:
.jpeg)
No comments: