क्लब के सदस्यों ने रास्ते से गुजर रहे कांवड़ियों को रोककर पानी और शरबत पिलाया तथा उनकी जरूरतों का ध्यान रखा। इस दौरान कांवड़ियों में भी उत्साह देखने को मिला। लायंस क्लब उड़ान के सदस्यों ने कहा कि धार्मिक यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की सेवा करना सामाजिक जिम्मेदारी है। सेवा शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर डॉ मानव कुमार सिंह (संस्थापक अध्यक्ष सह जोन चेयरपर्सन), डॉ रूपेश कुमार (पूर्व जोन चेयरपर्सन), डॉ साकेत कुमार (अध्यक्ष), लायन संजय सुमन (सचिव), लायन दिलीप जी (कोषाध्यक्ष), लायन डॉ प्रमोद कुमार, लायन डॉ श्याम कुमार, लायन राहुल अग्रवाल, लायन राहुल कुमार, लायन राकेश कुमार, लायन चंचल कुमार एवं लायन कृष्णमोहन सहित क्लब के सभी सदस्य मौके पर उपस्थित रहे।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
August 17, 2026
Rating:


No comments: