पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा के निर्देश पर 9 अगस्त की शाम गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर छापेमारी की गयी। तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से 104.61 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। मामले में मुरलीगंज थाना कांड संख्या-472/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी)/21(बी) के तहत कार्रवाई की गयी है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास के साथ-साथ नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।
छापेमारी टीम में ये अधिकारी रहे शामिल
कार्रवाई में परिवीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक-सह-थानाध्यक्ष नुरुल हक, प्रभारी अंचलाधिकारी गोपाल कृष्ण, पुअनि प्रमोद कुमार, पुअनि अजय कुमार, परिपुअनि देवन शर्मा, पुअनि सुदर्शन कुमार यादव, ग्रामीण पुलिस गुलशन कुमार, ग्रामीण पुलिस प्रमोद कुमार सहित मुरलीगंज थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।
युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बन रहा सूखा नशा
स्मैक जैसे सूखे नशे का बढ़ता प्रचलन युवाओं और समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। नशे की गिरफ्त में आने से युवाओं की पढ़ाई, रोजगार और पारिवारिक जीवन प्रभावित होने के साथ उनका मानसिक और सामाजिक संतुलन भी बिगड़ सकता है। ऐसे में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई के साथ अभिभावकों और समाज की सतर्कता भी जरूरी है।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
August 11, 2026
Rating:


No comments: