मधेपुरा लायंस क्लब ने मनाया स्वतंत्रता दिवस


मधेपुरा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मधेपुरा लायंस क्लब द्वारा हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सचिव आलोक कुमार द्वारा तिरंगा झंडा फहराकर की गई। इस दौरान लायंस क्लब के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति का परिचय दिया।झंडोत्तोलन के बाद क्लब के उपाध्यक्ष डॉ संजय कुमार के नेतृत्व में सामाजिक कार्यक्रम भी किए गए। वृक्षारोपण अभियान परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। निःशुल्क आंख जांच शिविर आम लोगों के लिए आंख जांच का शिविर लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने जांच कराई।इस अवसर पर सचिव आलोक जी ने कहा कि लायंस क्लब हमेशा से सामाजिक सेवा के कार्यों में आगे रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर देश सेवा के साथ-साथ मानव सेवा का संकल्प लेना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

 मौके पर डॉ सचिदानंद यादव, डॉ ओम प्रकाश श्रीवास्तव, मिथिलेश कुमार, डॉ आर के पप्पू, डॉ संजय, डॉ गोपाल, डॉक्टर सरोज सिंह, डॉ अंजनी, अर्पणा कुमारी, केशिका कुमारी, बबलू सिंह, सुधाकर पांडे, जयकुमार गुप्ता, सिद्धार्थ कुमार, प्रमोद अग्रवाल, डॉ विवेक, मनीष सुल्तानिया, मनोज राय, अंकित कुमार आदि मौजूद थे।
(रिपोर्ट: मुरारी सिंह)
मधेपुरा लायंस क्लब ने मनाया स्वतंत्रता दिवस मधेपुरा लायंस क्लब ने मनाया स्वतंत्रता दिवस Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on August 15, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.