मधेपुरा न्यायमंडल में आज चेक बाउंस मामलों से सम्बंधित मामलों के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस विशेष लोक अदालत का उद्घाटन मधेपुरा के प्रधान न्यायाधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा तथा अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.
मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा ने कहा कि ये विशेष लोक अदालत लोगों को चेक बाउंस मामले में न्याय दिलाने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मधेपुरा में और साथ ही साथ उदाकिशुनगंज में भी आयोजित किया गया है. उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे लोक अदालतों से अधिक से अधिक लाभ उठायें.
मधेपुरा में आज जहाँ न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शशांक कुमार की अदालत में इस विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया था वहीं उदाकिशुनगंज में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सौरभ कुमार की कोर्ट में इसका आयोजन किया गया था.
चेक बाउंस मामलों पर विशेष लोक अदालत आयोजित
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
July 18, 2026
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
July 18, 2026
Rating:

No comments: