STF बिहार के बैनर तले जिला इकाई मधेपुरा का सफलतापूर्वक गठन

आज दिनांक 09.08.2026 दिन रविवार को टीपी कॉलेज के प्रांगण में बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ (STF BIHAR) बिहार के बैनर तले जिला इकाई मधेपुरा का सफलतापूर्वक गठन सभी विद्यालय अध्यापकों के सहयोग से किया गया।

 इस बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष तरुण जायसवाल, पूर्णिया जिला अध्यक्ष जयनंदन कुमार, सहरसा जिला अध्यक्ष विकास कुमार मिश्रा, सहरसा जिला सचिव हिमांशु शेखर, एवं मधेपुरा जिला के सभी विद्यालय अध्यापक ने सर्वसम्मति से शिवम कुमार को जिला अध्यक्ष के रूप में चुना एवं उपाध्यक्ष पद के लिए ई० कुंदन कुमार कुदरत, जिला सचिव के रूप में ई० भवेश कुमार भारती, संयुक्त सचिव के रूप में राजा केशरी एवं गोविंद कुमार को चुना गया एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए श्री मुकेश कुमार को चुना गया।

मीडिया प्रभारी पद के लिए प्रेम कुमार प्रशांत, सोशल मीडिया प्रभारी के लिए अरविंद कुमार, सुधाकर कुमार, मनीष कुमार का चयन किया गया। संघ प्रवक्ता के लिए मंतोष कुमार पासवान, जुली कुमारी एवं संगठन मंत्री के रूप में मुंशी भारती, सह संगठन मंत्री के रूप में सविता सिंह, नवीन कुमार, प्रमोद कुमार, सौरभ कुमार, सह प्रवक्ता के रूप में चंद्र सत्य प्रकाश का चयन किया गया l 
 जिला अध्यक्ष शिवम कुमार ने धन्यवाद देते हुए कहा कि लंबित एरियर भुगतान, सभी प्रकार के अवकाश को लेकर उत्पन्न समस्या एवं सर्विस बुक को अद्यतन करवाने हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी महोदय मधेपुरा से आग्रह किया जाएगा l तत्पश्चात धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम को समाप्त किया गया।
STF बिहार के बैनर तले जिला इकाई मधेपुरा का सफलतापूर्वक गठन STF बिहार के बैनर तले जिला इकाई मधेपुरा का सफलतापूर्वक गठन Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on August 09, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.