उक्त बातें आज यहां अपने आवास पर 73 मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन के कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए यहां के राजद एवं महागठबंधन के घोषित उम्मीदवार प्रोफेसर चंद्रशेखर ने कही।
उन्होंने कहा
प्रोफेसर चंद्रशेखर ने कहा कि बिहार की जनता उस अपमान का बदला लेने एवं युवाओं के चहेते, हम सबों के शान और आन आदरणीय नेता तेजस्वी यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। कोरोना जैसे महामारी में गरीबों और पीड़ितों को कीड़े मकोड़े की मौत मरने एवं घोर संकट का सामना करने को मजबूर करने वाली डबल इंजन की सरकार और उसके मुखिया को जनता माफ नहीं कर सकती।
प्रोफेसर चंद्रशेखर ने कहा कि सृजन घोटाला एवं मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की दाग अभी जिनके दामन पर स्पष्ट दिखता है उन्हें पुनः सत्तासीन होने का कोई अधिकार नहीं। किसान परेशान हैं, महिलाओं और अल्पसंख्यकों पर शोषण व दमन बदस्तूर जारी है।
देश संकट में है, भारतीय संविधान खतरे में है।सामाजिक न्याय के योद्धा एवं गरीबों के मसीहा आदरणीय नेता लालू जी को परेशान किया जा रहा है। संविधान प्रदत्त आरक्षण को समाप्त किया जा रहा है, इसीलिए देश और प्रदेश को बचाना है, लालू जी के हाथ को मजबूत करना है, अपनी सरकार बनानी है तो आगामी विधानसभा चुनाव में लालटेन के सामने बटन दबाना है। उन्होंने कहा कि अगर हमसे कोई भूल हुई हो तो उसे माफ करते हुए इस महासंग्राम को जीतना है, श्री तेजस्वी यादव जी को मुख्यमंत्री बनाना है।
राजद जिला अध्यक्ष जयकांत यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राजद, भाकपा, माकपा एवं माले के कार्यकर्ताओं ने महागठबंधन के प्रत्याशी प्रोफेसर चंद्रशेखर को विजयी बनाने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि एनडीए में टूट और नेताओं में फूट। उन्होंने कहा कि नीतीश बाबू का चेहरा दागदार हो चुका है। यहां अपराध और भ्रष्टाचार उद्योग बन चुका है। इस नापाक गठजोड़ की सरकार को जाना आता है। तेजस्वी यादव आएगा
पुर्व सांसद आनंद मोहन के छोटे सुपुत्र अंशुमन आनंद ने कहा कि वक्त नहीं अब करो तैयारी, राजद ने सुनिश्चित की है हर वर्ग की भागीदारी। सामाजिक न्याय के झंडा को बुलंद कर हर जंग फतह करके महागठबंधन के ओजस्वी मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी को ताज पहना कर विकसित बिहार की गाथा लिखने लिखने को बेताब है हर बिहारी।
राजद जिला अध्यक्ष जयकांत यादव ने कहा कि हम सभी एकजुट हैं।जनता के अपार समर्थन और सहयोग से चुनावी जंग जीतेंगे। महागठबंधन की सरकार और तेजस्वी भाई को मुख्यमंत्री बनाएंगे।
राजद प्रदेश महासचिव देवकिशोर यादव एवं बिजेंद्र यादव ने कहा कि अब बहुत हो चुका बिहार में अन्याय और अत्याचार- सिंहासन खाली करो निकम्मी सरकार,आ रहा है विकसित बिहार बनाने को महागठबंधन की तेजस्वी सरकार। कार्यक्रम का संचालन राजद नेता रामकृष्ण यादव ने किया।
मौके पर राजद के मधेपुरा जिला प्रधान महासचिव मो० नूड़ी साहब, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव अमेश कुमार, जिलाध्यक्ष प्रकाश पिंटू, नगर अध्यक्ष भारत भूषण, वैसे समाज के प्रदेश अध्यक्ष सीता राम साह, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गोसाईं ठाकुर, शिक्षक प्रकोष्ठ कोषा अध्यक्ष डाॅ विजय कुमार, शैलेंद्र कुमार जिला सचिव, राजेंद्र गुप्ता राजद नेता अरविंद यादव, अरविंद यादव मुखिया, राजद नेता आलोक मुन्ना, पंकज यादव, प्रदेश महासचिव डॉ राकेश रतन मुन्ना, विश्वविद्यालय शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ सुरेश कुमार, राजद नेता मनोज यादव, युवा राजद जिला प्रवक्ता संजीव कुमार, युवा राजद नगर अध्यक्ष मणिराज, विश्वविद्यालय अध्यक्ष ईशा असलम, प्रधान महासचिव जापानी, नित्यानंद, रमेश सिंह, पंकज सिंह,राजू सिंह, धीरेंद्र,बेचन,प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार, विकास मंडल,नेता मनोरंजन सिंह निषाद, प्रो अमरेंद्र कुमार, राजनंदन आदि मौजूद थे.
No comments: