मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड के जनता दल यु के प्रखंड कार्यकारणी अध्यक्ष का आज चुनाव सम्पन हुआ जिस में मनोज प्रसाद निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए. मनोज प्रसाद को तीसरी बार प्रखंड की कमान सौपी गई।
आज चौसा प्रखंड परिसर में कृषि भवन में जनता दल यु के प्रखंड कार्यकारणी प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव पर्यवेक्षक मनी मंडल एवं निर्वाचन पदाधिकारी संतोष साह को पार्टी के तरफ से मनोनीत कर करवाया गया जिस में क्षेत्र के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए और सभी ने सर्वसम्मति से मनोज प्रसाद को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुना । मनोज प्रसाद तीसरी बार प्रखंड अध्यक्ष बने। वर्तमान में उनकी पत्नी प्रखंड की अध्यक्ष पद की कमान संभाली हुई थी।
शिव कुमार यादव ने पार्टी के चौसा प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए मनोज प्रसाद के नाम को प्रस्ताव रखा और कौशल कुमार यादव व पुर्व मुखिया मों मुर्शिद आलम ने समर्थन किया। इस अवसर पर चौसा प्रखंड के भूतपूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष डॉ अम्बिका प्रसाद गुप्ता, वरिष्ठ कार्यकर्ता, पूर्व मुखिया सुर्य कुमार पटवे, कैलाश पासवान, कुंदन कुमार बंटी, गोपाल मंडल, रमेश मेहता, जीवन कुमार ज्योति, धर्मदेव सिंह, मो. फरीद आलम, जय प्रकाश यादव आदि मौजूद थे।

मनोज प्रसाद निर्विरोध बने चौसा जदयू प्रखंड अध्यक्ष
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 06, 2019
Rating:

No comments: