सुपौल। राघोपुर पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के पिपराही में एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक घर से लगभग एक क्विंटल गांजा बरामद किया।
राघोपुर पुलिस को मिली सफलता के बाद थाना परिसर में एएसपी रामानंद कौशल ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि पिपराही निवासी ललन यादव गांजा के अवैध कारोबार में संलिप्त है और बुधवार को गांजा की एक बहुत बड़ा खेप आने वाली है। बताया कि इसी सूचना के आधार पर राघोपुर थानाध्यक्ष नागेंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस बलों ने जब ललन यादव के घर पहुंचकर छापेमारी किया, तो उसके घर से तीन बोरों में रखे गांजा का 48 पैकेट बरामद किया गया। जिसका वजन लगभग एक क्विंटल है। पकड़े गए गांजा की अनुमानित कीमत लगभग दस लाख आंकी जा रही है।
उन्होंने बताया कि पुलिस को देखते ही गांजा तस्कर ललन यादव भागने में सफल रहा। एसएसपी श्री कौशल ने बताया कि उक्त गांजा तस्कर के खिलाफ कांड दर्ज कर लिया गया है, साथ ही मामले में संलिप्त अन्य लोगों की भी तालाश की जा रही है। (नि. सं.)

'दम मारो दम": एक क्विंटल गांजा बरामद
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
May 29, 2019
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
May 29, 2019
Rating:

No comments: