'अंधेरे को कोसने की बजाय एक चिराग जलाएं': समिधा ग्रुप में हुआ युवा दिवस पर सम्मान समारोह

विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने युवाओं को नई दुनिया बनाने को प्रेरित किया है। ऐसी दुनिया जिसमें सभी एक समान हों। यह बात प्रति  कुलपति डाॅ. फारूक अली ने कही। 


वे शनिवार को विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित समारोह में उद्घाटनकर्ता के रूप में बोल रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन समिधा ग्रुप द्वारा किया गया था।

प्रति कुलपति ने कहा कि  विवेकानंद का संदेश है कि हम सबों को समान मानें। देश-दुनिया के सभी लोगों को एक मानें। सबों को अपना भाई-बहन मानें। सभी धर्मों का सम्मान करें।

प्रति कुलपति ने कहा कि देश में लगभग 60 करोड़ युवा हैं। युवाओं की संख्या आगे और भी बढ़ेगी। आजादी के समय आदर्श थे। युवा आजादी की लड़ाई में शामिल हो रहे थे। प्रति कुलपति ने कहा कि आज हमारे सोच में विकृति आई है। आज आत्ममंथन करने की जरूरत है। हम अंधेरे को कोसने की बजाय एक चिराग जलाएं ।

टी. पी. काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. के. पी. यादव ने कहा कि विवेकानंद की पंक्तियाँ हमारे जीवन का संबल हैं ।  बीएनएमभी काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. के. एस. ओझा ने कहा कि  सभी विद्यार्थी अपने साथ एक साथी को लाए।

मधेपुरा कॉलेज के प्रधानाचार्य डाॅ अशोक कुमार ने युवाओं को शिक्षा में आगे बढ़ते हुए अपने ज़िम्मेदारी निभाने की बातें कहीं।

इसके पूर्व प्रथम सत्र में अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सबों ने विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। अतिथियों का अंगवस्त्रम्, पुष्पगुच्छ एवं  देकर स्वागत किया गया। पल्लवी, सृष्टि, सीमा, मुन्नी, हसीना, रीतू, रम्भा, उजाला ने स्वागत गान प्रस्तुत किया।अतिथियों ने समिधा ग्रुप द्वारा प्रकाशित कैलेंडर भी जारी किया। समिधा ग्रुप एवं मधेपुरा टाइम्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक आॅनलाइन प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। दो शिक्षकों को शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। 

स्वागत भाषण देते हुए सचिव  संदीप शांडिल्य ने बताया कि 2012 में इस संस्थान की स्थापना हुई थी। यहाँ से अब तक 35 हजार विद्यार्थियों को ट्रेनिंग दी गई है। उनमें से 65 सौ किसी न किसी रोजगार में है। इस संस्थान को बिहार सरकार से सात बार पुरस्कार मिला है। विभिन्न कंपनियों से पंद्रह प्रशस्ति-पत्र मिला है। यहाँ के युवाओं ने लगभग तीन सौ यूनिट रक्त दान किया है। कार्यक्रम का संचालन हर्षवर्धन सिंह राठौड़ ने किया।

इस अवसर पर सिंडीकेट सदस्य  डाॅ. जवाहर पासवान, पीआरओ डॉ. सुधांशु शेखर, डाॅ. अशोक कुमार, डाॅ. विश्वनाथ विवेका, डाॅ. सिद्धेश्वर काश्यप, डाॅ. सरोज कुमार, राकेश सिंह, संतोष झा, दिलीप झा ने भी युवाओं को सम्बोधित किया।मौक़ा पर सारंग तनय, मनीष कुमार, मुन्नी कुमारी, प्रियंका कुमारी, मनीष, सुनील, सौरभ सहित सैकड़ों युवा उपस्थित उपस्थित थे।

द्वितीय सत्र का उद्घाटन  जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने किया। उन्होंने रक्तदान शिविर का भी उद्घाटन किया। साथ ही दस केवाईपी एवं रक्तदाताओं को सम्मानित किया।
(नि. सं.)
'अंधेरे को कोसने की बजाय एक चिराग जलाएं': समिधा ग्रुप में हुआ युवा दिवस पर सम्मान समारोह 'अंधेरे को कोसने की बजाय एक चिराग जलाएं': समिधा ग्रुप में हुआ युवा दिवस पर सम्मान समारोह Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on January 12, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.