मधेपुरा के बिहारीगंज में छठ पर्व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। बिहारीगंज रामबाग पोखर, रेलवे तालाब आदि समेत विभिन्न पंचायतों में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।
इस बार लोगों ने नदी, तालाबों सार्वजनिक स्थलों पर तालाब बनाने के अलावा अपने घर के छतों पर भी तालाब बनाकर छठ मैया की पूजा अर्चना किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जमा होनेवाले घाटों पर प्रशासन का पूरा अमला सतर्क व चुस्त दुरूस्त दिखा।
घाटों पर बिहार के पूर्व मंत्री डा.रेणु कुशवाहा,भाजपा नेता विजय कुमार सिंह, बिहारीगंज के प्रखंड प्रमुख भास्कर सिंह के अलावे अन्य जनप्रतिनिधि उक्त पर्व में शामिल हुए और श्रद्धालुओं के बीच जाकर भगवान भाष्कर को अर्ध्य अर्पित किया। प्रशासन के वरीय पदाधिकारी विभिन्न स्थलों पर मुआयना करते देखे गए।
(रिपोर्ट: रानी देवी)

बिहारीगंज में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ छठ पर्व
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
November 14, 2018
Rating:

No comments: